शेयर मंथन में खोजें

रेप्को होम फाइनेंस ने किया कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस के साथ करार

वित्तीय सेवा प्रदाता रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) ने कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस (Kotak Mahindra General Insurance) और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस (Kotak Mahindra Life Insurance) के साथ समझौता किया है।

रेप्को ने दोनों बीमा कंपनियों के साथ इनकी बीमा पॉलीसियों को बेचने के लिए करार किया है।
अप्रैल 2000 में शुरू हुई चेन्नई में स्थित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी रेप्को होम फाइनेंस की मार्च 2018 तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में 131 शाखाएँ और 29 सैटेलाइट केंद्र हैं।
उधर बीएसई में रेप्को होम फाइनेंस का शेयर 398.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 400.80 रुपये पर खुला। आज रेप्को का शेयर लगभग पूरे सत्र में दबाव में रहा। कारोबारी के दौरान शेयर ने 387.35 रुपये के निचले भाव तक डुबकी लगायी और अंत में 3.00 रुपये या 0.75% की कमजोरी के साथ 395.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,471.17 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख