शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) की इक्विटी शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) की इक्विटी शेयर पूँजी में इजाफा हुआ है।

कंपनी की शेयर पूँजी इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण बढ़ी है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 990 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी शेयर पूँजी बढ़ कर 2,74,63,67,520 रुपये की हो गयी।
उधर बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3,894.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 4,000.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान सीमेंट कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह 5.15 रुपये या 0.13% की बढ़त के साथ 3,899.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,07,106.57 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख