शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) की सहायक कंपनी और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुआ करार

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) की सहायक कंपनी दीप मंगल डेवलपर्स (Deep Mangal Developers) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद में एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल तैयार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) के साथ समझौता किया है।

इस परियोजना को महाराष्ट्र सरकार की पर्यटन नीति के संरक्षण में विकसित किया जायेगा।
इस परियोजना के जरिये सरकार की योजना निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर पैदा करने की भी है।
मुरुद, मुंबई से लगभग 150 किमी दूर स्थित दर्शनीय कोंकण बेल्ट में स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। मुरुद में कई प्राकृतिक सौंदर्य वाली जगह हैं, जिनमें काशिद और मुरुद जैसे प्राचीन समुद्री तट, गार्मबी झरना और एक सुखद जलवायु शामिल है।
उधर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर शुक्रवार को 1.15 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 393.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,019.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 669.00 रुपये और निचला स्तर 371.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख