शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने रिकॉर्ड समय में शुरू किया 800 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने रिकॉर्ड 46 महीने में 800 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र शुरू कर दिया है।

यह विभिन्न डेवलपरों द्वारा देश में अब तक 800 मेगावाट की परियोजनाओं के चालू करने में लिये गये समय में उल्लेखनीय सुधार है। बीएचईएल द्वारा रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक चालू करने के बाद, बिजली संयंत्र में वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया है।
बीएचईएल ने 800 मेगावाट क्षमता का सेट तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम (टीएसईपीसी) के कोथागुडेम थर्मल पावर स्टेशन में लगाया है। संयंत्र का निर्माण कंपनी के बिजली क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र, द्वारा किया गया, जबकि महत्वपूर्ण उपकरणों को बीएचईएल के विभिन्न संयंत्रों में तैयार किया गया, जिनमें त्रिची, हरिद्वार, भोपाल, रानीपेट, हैदराबाद, झाँसी, तिरुमयम और बेंगलुरु संयंत्र शामिल हैं।
इस परियोजना के अलावा टीएसईपीसी ने बीएचईएल को 5X800 मेगावाट की यादादरी परियोजना और 4x270 मेगावाट की भद्रादारी परियोजना दी हुई है, जिन पर कार्य जारी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को बीएचईएल का शेयर 0.45 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 71.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,195.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 108.00 रुपये और निचला स्तर 61.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख