शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की दिसंबर बिक्री में 11.7% की गिरावट

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने दिसंबर 2018 के बिक्री तथा उत्पादन आँकड़ें घोषित किये हैं।

कंपनी की कुल दिसंबर बिक्री साल दर साल आधार पर 1,921 इकाई से 11.66% घट कर 1,627 इकाई रह गयी। इनमें फोर्स मोटर्स की घरेलू बिक्री 1,900 इकाई के मुकाबले 13.15% गिर कर 1,650 इकाई रह गयी। हालाँकि दिसंबर 2017 में 21 इकाई की तुलना में दिसंबर 2018 में कंपनी का निर्यात दोगुने से अधिक 47 इकाई रहा।
दिसंबर 2018 में बिक्री के अलावा फोर्स मोटर्स के मासिक उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी का कुल उत्पादन 2,647 इकाई के मुकाबले 2.60% की गिरावट के साथ 2,578 इकाई रह गया।
उधर बीएसई में शुक्रवार को फोर्स मोटर्स का शेयर 6.10 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 1,602.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,088.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,692.00 रुपये और निचला स्तर 1,580.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख