शेयर मंथन में खोजें

मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किये जाने के कारण कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम ने बंधन बैंक से दिया इस्तीफा

कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम (Krishnamurthy V. Subramanian) ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने केंद्र सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) या सीईए नियुक्त किये जाने के कारण बैंक से इस्तीफा दिया है। सरकार ने 7 दिसंबर को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद के प्रोफेसर सुब्रमण्यन को तीन साल की अवधि के लिए सीईए नियुक्त किया था।
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से पीएचडी और वर्तमान में आईएसबी, हैदराबाद के एसोसिएट प्रोफेसर सुब्रमण्यन ने सीईए के रूप में अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यन की जगह ली है। अरविंद सुब्रमण्यन ने जून 2018 में सीईए पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके कुछ समय बाद वे देश से बाहर चले गये थे।
उधर बीएसई में शुक्रवार को बंधन बैंक का शेयर 5.80 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 528.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 63,057.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 741.00 रुपये और निचला स्तर 369.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख