शेयर मंथन में खोजें

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने जारी किये वाणिज्यिक पत्र

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं।

लक्जरी रियल एस्टेट कंपनी ने 35 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र किये हैं, जिन्हें सूचीबद्ध नहीं किया जायेगा। 04 जनवरी को आवंटित किये गये 8.75% की कूपन दर वाले ये पत्र 29 मार्च 2019 को मैच्योर होंगे। वाणिज्यिक पत्रों को रेटिंग एजेंसी केयर ने केयर ए1+ रेटिंग दी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को सनटेक रियल्टी का शेयर 1.60 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 348.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,092.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 526.00 रुपये और निचला स्तर 295.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख