शेयर मंथन में खोजें

तीन पीएसयू बैंकों के विलय को लेकर सरकार और आरबीआई (RBI) के बीच बातचीत

सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के विलय के विवरण पर केंद्र सरकार आरबीआई (RBI) के साथ बातचीत कर रही है।

इन बैंकों में देना बैंक (Dena Bank), विजया बैंक (Vijaya Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) शामिल हैं। इन तीनों बैंकों के विलय से देश का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक अस्तित्व में आयेगा।
बीते बुधवार को ही यूनियन कैबिनेट ने तीनों बैंकों के विलय को मंजूरी दी है। नया बैंक 01 अप्रैल 2019 से कारोबार शुरू करेगा। बता दें कि सरकार और आरबीआई के बीच जिन मुद्दों को लेकर वार्ता हो रही है, उनमें शाखा युक्तिकरण और प्रौद्योगिकी एकीकरण शामिल हैं।
विलय योजना के मुताबिक विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे। वहीं देना बैंक के शेयरधारकों को 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।
मगर जानकारों का मानना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय में शेयर अनुपात से देना बैंक और विजय बैंक के निवेशकों को निराशा हुई है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को बीएसई में देना बैंक का शेयर 0.05 रुपये या 0.35% की मामूली गिरावट के साथ 14.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं विजया बैंक का शेयर 0.65 रुपये या 1.87% की बढ़त के साथ 48.00 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 2.15 रुपये या 1.80% की वृद्धि के साथ 121.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख