शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) के शेयर भाव में 2% की बढ़ोतरी

फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) के शेयर में 2% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल फ्यूचर लाइफस्टाइल के निदेशक मंडल ने कंपनी में विदेशी निवेश सीमा 24% से बढ़ा कर 49% कर दी है। इसी खबर से कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। साथ ही बाजार में तेजी का भी शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।
बीएसई में फ्यूचर लाइफस्टाइल का शेयर 388.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 394.00 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 399.45 रुपये के भाव तक चढ़ा है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 9.15 रुपय या 2.35% की बढ़त के साथ 398.10 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,717.42 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 481.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 335.10 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख