शेयर मंथन में खोजें

2% चढ़ा रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) का शेयर

सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी के बीच वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) के शेयर में करीब 2% की मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार रिलायंस होम फाइनेस ने 273 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर ब्याज का पुनर्भुगतान पूरा कर दिया है। इसी खबर के सहारे कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई में रिलायंस होम फाइनेस का शेयर 40.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 41.00 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 41.25 रुपये के तक चढ़ा है। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपय या 1.99% की बढ़त के साथ 41.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 95.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 35.80 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख