शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) : एक रिचार्ज पर 365 दिनों के लिए सब कुछ फ्री

reliance jio logo

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने उपभोक्ताओं को लंबी अवधि वाले कई प्लान दे रही है।

बता दें कि इनमें 1,699 रुपये का प्लान सबसे सस्ता है। इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को एक साल या पूरे 365 दिनों तक हर रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा, फ्री कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता जियो टीवी, जियो सिनेमा जैसे कॉम्पलिमेंटरी ऐप्प भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
रिलायंस जियो केवल कॉलिंग की जरूरत वाले उपभोक्ताओं को भी एक सस्ता प्लान दे रही है। केवल 49 रुपये में उपभोक्ताओं को 28 दिनों तक मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही 1 जीबी डेटा भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी रिलायंस जियो का एक खास प्लान है। 251 रुपये के प्लान में जियो उपभोक्ताओं को 51 दिनों में 102 जीबी डेटा मिलेगा। यानी हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,099.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,105.15 रुपये के भाव पर खुल कर 1,117.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 9.50 रुपय या 0.86% की बढ़त के साथ 1,108.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 7,02,661.27 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख