शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने ल्युपिन को लुरासिडॉन हाइड्रोक्लोराइड गोलियों के लिए हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य दवा कंपनी सुनोवियोन फार्मा की लैटूडा का जेनेरिक संस्करण है।
इस दवा का इस्तेमाल पागलपन, द्विध्रुवी अवसाद संबंधी मोनोथेरापी और सहायक उपचार में किया जाता है। आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2018 तक पिछले एक साल की अवधि में इस दवा की बिक्री अमेरिका में 321.7 करोड़ डॉलर की रही है।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 828.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 834.00 रुपये के भाव पर खुला। मगर करीब पौने 10 बजे के बाद से यह दबाव में है। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.30 रुपय या 0.88% की गिरावट के साथ 821.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर ल्युपिन की बाजार पूँजी 37,142.48 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख