शेयर मंथन में खोजें

नये स्टोर की शुरुआत के बावजूद फिसला वी2 रिटेल (V2 Retail) का शेयर

रिटेल स्टोर श्रृंख्ला कंपनी वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी है।

बाजार बंद होने के समय वी2 रिटेल के शेयर में 2% से अधिक गिरावट दिख रही है। कंपनी ने एक नये रिटेल स्टोर के शुभारंभ का ऐलान किया है। कंपनी ने अपना नया खुदरा स्टोर बिहार के बांका में खोला है। इसके साथ ही वी2 रिटेल के कुल स्टोरों की संख्या 76 हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 275.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 272.00 रुपये के भाव पर खुला। सत्र के दौरान इसने 260.25 रुपये के निचले भाव तक डुबकी लगायी। अंत में वी2 रिटेल 6.25 रुपय या 2.27% की गिरावट के साथ 268.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 915.91 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख