शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बंधन बैंक, टीसीएस, पंजाब नेशनल बैंक, सद्भाव इन्फ्रा और ट्राइडेंट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बंधन बैंक, टीसीएस, पंजाब नेशनल बैंक, सद्भाव इन्फ्रा और ट्राइडेंट शामिल हैं।

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस - बोर्ड ने हैदराबाद में ऑप्टिकल फाइबर केबल की अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
वीएसटी टिलर्स - बीईएसकेओएम द्वारा हड़ताल और बिजली बंद होने के कारण 8 और 9 जनवरी को मलूर इकाई बंद रहेगी।
बंधन बैंक - बोर्ड ने बैंक में एचडीएफसी की सहायक कंपनी ग्रुह फाइनेंस के विलय को मंजूरी दी।
टीसीएस - सेंट्रल बैंक ऑफ कुवैत ने टीसीएस बीएएनसीएस के साथ अपने प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का आधुनिकीकरण किया।
सद्भाव इन्फ्रा - 10 एसपीवी से प्राप्त टोल राजस्व तीसरी तिमाही साल दर साल आधार पर लगभग 6.2% बढ़ कर 275.76 करोड़ रुपये रहा।
फेडर्स इलेक्ट्रिक - सत्य नारायण गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया।
पंजाब नेशनल बैंक - सरकार ने बिहार में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बनाने के लिए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक का विलय कर दिया।
प्रभात डेयरी - कंपनी ने पशु पोषण व्यवसाय में प्रवेश किया।
ट्राइडेंट - कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश के उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड तारीख तय की।
इंडोस्टार कैपिटल - बोर्ड ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,500 डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख