शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 7.5% से अधिक उछला हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) का शेयर

ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के शेयर में 7.5% से ज्यादा की बढ़त दिख रही है।

दरअसल कंपनी के बोर्ड ने हैदराबाद में ओएफसी की अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता को 70 लाख फाइबर किलोमीटर (एफकेएम) से बढ़ा कर 1.05 करोड़ एफकेएम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जबकि वहाँ कंपनी पहले से ही ऑप्टिकल फाइबर (ओएफ) और ओएफसी विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना कर रही है। इसी घोषणा से आज हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 21.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 21.30 रुपये के भाव पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 22.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। करीब 10.05 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपय या 7.76% की तेजी के साथ 22.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख