शेयर मंथन में खोजें

प्रभात डेयरी (Prabhat Dairy) ने शुरू किया पशु पोषाहार कारोबार, शेयर मजबूत

दूध और डेयरी उत्पाद कंपनी प्रभात डेयरी (Prabhat Dairy) ने पशु पोषाहार कारोबार में कदम रखा है।

प्रभात डेयरी पहले से ही पशु-चारे का कारोबार करती है और अब कंपनी ने इसका विस्तार करते हुए पशु पोषाहार उत्पाद व्यवसाय शुरू किया है। कंपनी ने अपने पशुओं के लिए पशु आहार खरीदने वाले किसान आधार का विस्तार करके पशु आहार क्षेत्र ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है।
इसके अलावा कंपनी ने डेनमार्क की डीएलजी के साथ एक संयुक्त विकास समझौते के जरिये खनिज प्रीमिक्स क्षेत्र में भी प्रारंभिक कदम उठाये हैं।
बता दें कि प्रभात डेयरी ने नये कारोबार में शुरुआत की घोषणा कल बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में प्रभात डेयरी का शेयर 92.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 97.70 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 97.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 2.50 रुपय या 2.70% की तेजी के साथ 95.05 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख