शेयर मंथन में खोजें

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) खरीदेगी क्लीनटेक में 30% हिस्सेदारी

प्रमुख बैटरी विनिर्माण कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) क्लीनटेक (Cleantech) में 30% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।

20.05 करोड़ रुपये के खरीदारी सौदे के जरिये एक्साइड की योजना अपने विभिन्न विनिर्माण संयंत्रों के लिए कैप्टिव सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करने की है। एक्साइड के बिजली उपयोगकर्ता और क्लीनटेक के बतौर विद्युत उत्पादन के रूप में परियोजनाओं की स्थापना की जायेगी। इसके जरिये एक्साइड के उत्पादन की कुल लागत घटने की उम्मीद है।
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने क्लीनटेक में हिस्सेदारी खरीदने की योजना का ऐलान कल बाजार बंद होने के बाद किया था। मगर इस खबर का आज कंपनी के शेयर पर कोई खास असर नहीं दिखा है। बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर 261.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 262.00 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 262.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपय या 0.27% की तेजी के साथ 262.25 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख