शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की यूके बिक्री में 6.9% इजाफा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की यूके में दिसंबर बिक्री साल दर साल आधार पर 6.9% बढ़ी।

यूके में स्थित जेगुआर लैंड रोवर ने दिसंबर 2017 में 6,195 वाहनों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 6,625 वाहन बेचे।
इनमें यूके में जेगुआर की बिक्री 2,099 इकाई से 14.7% की बढ़त के साथ 2,304 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर के 4,186 के मुकाबले 3.2% अधिक 4,321 वाहन बिके।
दिसंबर में जेगुआर लैंड रोवर की यूके बिक्री बढ़ने से आज बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 175.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 176.30 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 180.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपय या 1.85% की तेजी के साथ 178.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,539.17
करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख