शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही उत्पादन में बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही क्रूड स्टील उत्पादन में 3% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 41.1 लाख टन के मुकाबले 2018 की समान तिमाही में 42.3 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 28.2 लाख टन से 3% बढ़ कर 29.0 लाख टन रहा, जबकि लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 8.8 लाख टन से 18% की वृद्धि के साथ 10.4 लाख टन रहा।
वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देखें तो साल दर साल आधार पर कंपनी का कुल स्टील उत्पादन 1.196 करोड़ टन से 5% अधिक 1.252 करोड़ टन रहा। इनमें फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 84.6 लाख टन से 3% बढ़ कर 87.3 लाख टन रहा, जबकि लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 24.8 लाख टन से 16% की वृद्धि के साथ 28.8 लाख टन रहा।
जेएसडब्ल्यू स्टील 13 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह की हिस्सा है, जो स्टील, ऊर्जा, इन्फ्रा, सीमेंट आदि कारोबारों में सक्रीय है। 1.8 करोड़ टन वार्षिक क्षमता वाली जेएसडब्ल्यू स्टील देश की प्रमुख एकीकृत इस्पात कंपनी है।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 289.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 290.25 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 294.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपय या 0.81% की मजबूती के साथ 291.95 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 70,570.75 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख