शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने एरिपिप्राजॉल गोलियों (Aripiprazole Tablets) की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
एरिपिप्राजॉल एक एंटीसाइकोटिक दवा है, जिसका उपयोग द्विध्रुवी विकार, सिजोफ्रेनिया, टॉरेट की अव्यवस्था जैसे मानसिक/मूड विकारों का इलाज करने के लिए किया जाता है। एरिपिप्राजॉल का अवसाद के इलाज के लिए अन्य दवाओं के साथ संयोजन में भी उपयोग किया जा सकता है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 218.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 222.50 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 230.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक ऊपर गया, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपय या 3.00% की मजबूती के साथ 224.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,858.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख