शेयर मंथन में खोजें

हिंद रेक्टिफायर्स (Hind Rectifiers) के शेयर में करीब 2.5% की बढ़ोतरी

विद्युत सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता हिंद रेक्टिफायर्स (Hind Rectifiers) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती दिख रही है।

हिंद रेक्टिफायर्स ने घोषणा की है कि कंपनी को दिसंबर 2018 में 88.05 करोड़ रुपये के ठेके मिले। इनमें डीजल लोकोमोटिव से प्राप्त 61 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है। इन ठेकों के साथ कंपनी के पास 292.92 करोड़ रुपये के सर्वकालिक सर्वाधिक ठेके हो गये हैं।
उधर बीएसई में हिंद रेक्टिफायर्स का शेयर 108.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 105.00 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 112.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.65 रुपय या 2.45% की मजबूती के साथ 111.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 165.00 रुपये और निचला स्तर 97.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख