शेयर मंथन में खोजें

6% उछला भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) का शेयर

सरकारी रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) के शेयर भाव में आज 6% की बढ़ोतरी हुई।

भारत डायनामिक्स ने भारतीय सेना (Indian Army) के साथ 760 करोड़ रुपये का सौदा किया है।
सौदे के तहत भारत डायनामिक्स एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) और लॉन्चर्स का उत्पादन एवं सेना को आपूर्ति करेगी। मिसाइलों और लॉन्चरों का निर्माण रूस के साथ निरंतर तकनीकी सहयोग के तहत भारत डायनामिक्स के तेलंगाना में स्थित भानूर संयंत्र में किया जायेगा।
उधर बीएसई में भारत डायनामिक्स का शेयर 278.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 278.25 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 304.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। अंत में यह 16.75 रुपय या 6.02% की मजबूती के साथ 294.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 428.00 रुपये और निचला स्तर 260.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख