शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 6% से अधिक उछला कृधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) का शेयर

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी कृधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) के शेयर में आज 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

शुरुआती कारोबार मे कंपनी का शेयर 9% से अधिक चढ़ गया था। सिंगापुर में स्थित सहायक कंपनी स्वी हॉन्ग (Swee Hong) को 167.6 करोड़ रुपये का ठेका मिलने की खबर से आज कृधन इन्फ्रा के शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है।
स्वी हॉन्ग को यह ठेका सार्वजनिक उपयोगिता बोर्ड से मिला है, जिसके तहत सिंगापुर में सीवर लिंक का निर्माण किया जाना है। गौरतलब है कि कृधन इन्फ्रा ने 2016 में स्वी हॉन्ग में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदी थी, जो एक ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) कंपनी है।
उधर बीएसई में कृधन इन्फ्रा का शेयर 45.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.20 रुपये पर खुल कर आज 49.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 1 महीने का सर्वाधिक भाव है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.85 रुपये या 6.31% की तेजी के साथ 48.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कृधन इन्फ्रा की बाजार पूँजी 454.94 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख