शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर आज अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का शेयर आज बीएसई में 380.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 382.10 रुपये पर खुल कर 383.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सबसे ऊँचा स्तर है। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 1.30 रुपये या 0.34% की मजबूती के साथ 381.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर आईसीआईसीआई बैंक की बाजार पूँजी 2,45,620.56 करोड़ रुपये है।
खबरों के अनुसार वैश्विक ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयर के लक्ष्य भाव में 34% की बढ़ोतरी की है। मॉर्गन स्टेनली ने बैंक का शेयर 460 रुपये से बढ़ा कर 510 रुपये तक बढ़ा दिया है। खबर है कि इसके लिए ब्रोकिंग फर्म ने दो तर्क दिये हैं, जिनमें संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और आमदनी में तेजी शामिल हैं।
बता दें कि पिछले 6 महीनों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने 41% की बढ़त हासिल की है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख