शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी हुई है।

2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 936.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में बैंक ने 985 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो जानकारों के 811.3 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी अधिक है। हालाँकि अभी भी जानकार मानते हैं कि उच्च प्रोविजन, खास कर आईएलऐंडएफएस से संबंधित, के कारण बैंक के मुनाफे को झटका लगा है।
इस दौरान इंडसइंड बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 21% बढ़ कर 2,281.1 करोड़ रुपये रही, जिसमें 18.4% की बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया था। मगर इंडसइंड बैंक के प्रावधानों और आकस्मिक व्यय साल दर साल आधार पर 157% की भारी भरकम वृद्धि के साथ 606.7 करोड़ रुपये के रहे।
साथ ही 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक की संपत्ति गुणवत्ता भी खराब हुई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए अनुपात 1.09% से बढ़ कर 1.13% और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.48% की तुलना में 0.59% हो गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बैंक के नतीजों को अनुमान के मुताबिक बताया है।
इस बीच बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी है। बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,577.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,570.10 रुपये पर खुल कर 1,606.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 19.15 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 1,596.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख