शेयर मंथन में खोजें

करीब 5% टूटा दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर

आज दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में करीब 5% की कमजोरी आयी है।

करीब सवा 3 बजे सेंसेक्स में 246 अंकों की तेजी के बावजूद निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर में 4.9% की गिरावट दिख रही है।
दरअसल खबरों के अनुसार रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने कंपनी के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों और बैंक सुविधा पर रेटिंग घटा दी है। क्रिसिल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों और बैंक सुविधा पर रेटिंग ए+/स्थिर से घटा कर ए/स्थिर कर दी है।
खबर है कि रेटिंग एजेंसी ने नकदी स्थिति में दिक्कत को इसके पीछे मुख्य कारण बताया, जैसा कि बैंक सीमाओं के पूर्ण उपयोग से पता चलता है। सितंबर 2018 तक पिछले 12 महीनों में दिलीप बिल्डकॉन ने औसतन 95% बैंक नकदी सीमा इस्तेमाल की।
उधर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 411.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 405.70 रुपये पर खुल कर 384.70 रुपये के निचले भाव तक गिरा। सत्र समाप्त होने से कुछ मिनट पहले कंपनी के शेयरों में 20.20 रुपये या 4.91% की कमजोरी के साथ 391.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख