शेयर मंथन में खोजें

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के मुनाफे और आमदनी में हुई बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में उपभोक्ता वस्तु कंपनी बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के मुनाफे में 8.9% की बढ़त दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 55.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60.1 करोड़ रुपये हो गया। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 208.05 करोड़ रुपये से 10.3% की बढ़त के साथ 229.6 करोड़ रुपये रही। बता दें कि कंपनी के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान के अनुसार रहे हैं।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही बजाज कॉर्प का एबिटा 4.7% अधिक 71 करोड़ रुपये हो गया, मगर एबिटा मार्जिन 167 आधार अंकों की गिरावट के साथ 30.9% रह गया। बता दें कि कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 14 रुपये (1400%) के लाभांश का ऐलान भी किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 384.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 388.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 371.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 11.05 रुपये या 2.88% की कमजोरी के साथ 372.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बजाज कॉर्प की बाजार पूँजी 5,501.01 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख