शेयर मंथन में खोजें

20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ टेरा सॉफ्टवेयर (Tera Software) का शेयर

आईटी सेवा प्रबंधन कंपनी टेरा सॉफ्टवेयर (Tera Software) का शेयर आज 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।
कंपनी के शेयर जोरदार बढ़ोतरी आंध्र प्रदेश स्टेट फाइबरनेट (एपीएसएफ) से 324.89 करोड़ रुपये का ठेका हासिल होने के कारण आयी है। टेरा सॉफ्टवेयर ने एपीएसएफ के साथ आंध्र प्रदेश में 3,394 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर ग्रिड नेटवर्क स्थापित करने के लिए करार किया है।
बीएसई में टेरा सॉफ्टवेयर का शेयर 41.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 42.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान डेढ़ बजे के करीब 50.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसका आज का ऊपरी सर्किट स्तर था। अंत में यह 8.35 रुपये या 19.90% की मजबूती के साथ 50.30 रुपये पर ही बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 62.93 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख