शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने जुटाये 1,495 करोड़ रुपये, शेयर मजबूत

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने 1,495 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

इस खबर से कंपनी के शेयर में करीब आधा फीसदी की मजबूती दिख रही है। बुधवार को बजाज फाइनेंस की डिबेंचर आवंटन समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले 14,950 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर 1,495 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
08 जनवरी 2026 को रिडीम किये जाने वाले इन डिबेंचरों पर 8.95% की कूपन दर रखी गयी है। बजाज फाइनेंस ने इन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है।
दूसरी तरफ बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,525.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,539.95 रुपये पर खुला। साढ़े 10 के करीब कंपनी के शेयरों में 14.30 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 2,539.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में बजाज फाइनेंस के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,995.10 रुपये और निचला स्तर 1,514.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख