शेयर मंथन में खोजें

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक महीने के लिए 8.30% से बढ़ा कर 8.35% कर दी है। हालाँकि विजया बैंक ने एक दिन के लिए 8.05%, तीन महीनों के लिए 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.70% कर दी।
इसके अलावा बैंक ने एक साल के लिए 8.75%, दो साल की अवधि के लिए 9.00% और तीन साल के लिए 9.25% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 10 जनवरी से प्रभावी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में विजया बैंक का शेयर 49.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 49.50 रुपये पर खुल कर 49.35 रुपये के निचले भाव तक फिसला। 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 49.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 73.85 रुपये और निचला स्तर 40.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख