शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Imterglobe Aviation) की नयी पेशकश, केवल 899 रुपये में हवाई यात्रा

खबरों के अनुसार इंटरग्लोब एविएशन (Imterglobe Aviation) ने बेहद सस्ती 'सेल' शुरू की है।

नयी सीमित अवधि की पेशकश के तहत कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों की बिक्री 899 रुपये से 3,399 रुपये तक में कर रही है। इन फ्लाइट टिकट पर इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) का ऑफर 13 जनवरी 2019 तक वैध है।
डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 24 जनवरी 2019 से 15 अप्रैल 2019 के बीच यात्रा करनी होगी। इंडिगो मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये तक का 15% अतिरिक्त सुपरकैश भी दे रही है।
बता दें कि आपको छूट की पेशकश का लाभ उठाने के लिए प्रस्थान की तारीख से कम से कम 15 दिन पहले टिकट बुक करना होगा। साथ ही आपकी यात्रा की तारीख 15 अप्रैल 2019 के बाद नहीं होनी चाहिए।
दूसरी ओर बीएसई में इंडिगो का शेयर 1,104.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,094.65 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,085.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 7.25 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 1,097.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,520.00 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख