शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद मजबूती के साथ बंद हुआ वी-गार्ड (V-Guard) का शेयर

आज सेंसेक्स में 106 अंकों की गिरावट के बावजूद वी-गार्ड (V-Guard) का शेयर 0.66% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में 1,97,000 इक्विटी शेयरों के आवंटन की मंजूरी दे दी। कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत आवंटित किये गये इन शेयरों में से 93,412 शेयरों को 1 रुपये, 16,454 शेयरों को 34.64 रुपये और बाकी 87,134 शेयरों को 71.36 रुपये प्रति की दर से आवंटित किया गया।
दूसरी ओर बीएसई में वी-गार्ड का शेयर 205.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 205.40 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 207.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.35 रुपये या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 206.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 254.90 रुपये और निचला स्तर 159.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख