शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) की 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह पूँजी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायेगी, जिन पर 8.30% की कूपन दर होगी। एनएसई और बीएसई दोनों सूचकांकों पर सूचीबद्ध होने वाले डिबेंचरों के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल एनटीपीसी वित्तीय पूँजीगत व्यय, ऋण के पुनर्वित्तीयन और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को एनटीपीसी का शेयर 0.20 रुपये या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ 147.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 1,21,661.83 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में एनटीपीसी का शेयर 179.85 रुपये तक चढ़ा और 1345.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख