शेयर मंथन में खोजें

जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) की 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

एफएमसीजी कंपनी जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके यह पूँजी जुटायेगी। जायडस वेलनेस 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचरों को तीन किस्तों में जारी करेगी।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 में जायडस वेलनेस ने हाइंज इंडिया के उपभोक्ता वेलनेस व्यवसाय के अधिग्रहण की घोषणा की थी, जिसमें कॉम्प्लैन और ग्लूकॉन-डी जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं।
जायडस वेलनेस और कैडिला हेल्थकेयर ने संयुक्त रूप से 4,595 करोड़ रुपये में हाइंज इंडिया का अधिग्रहण करने के लिए समझौता किया है, जिसमें 40 करोड़ रुपये की शुद्ध कार्यकारी पूँजी, 15 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है, जबकि कोई ऋण नहीं है। इस सौदे के चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
हाइंज इंडिया अमेरिका में स्थित क्राफ्ट हाइंज की सहायक कंपनी है। वहीं कैडिला हेल्थकेयर के पास जायडस वेलनेस की बहुमत हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को जायडस वेलनेस का शेयर 8.15 रुपये या 0.61% की मजबूती के साथ 1,338.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 5,228.04 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,830.00 रुपये तक चढ़ा और 942.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख