शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने खरीदी कोडंगल सोलर पार्क्स की शेष 51% हिस्सेदारी

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने कोडंगल सोलर पार्क्स (Kodangal Solar Parks) की शेष 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कोडंगल सोलर की यह हिस्सेदारी एफएस इंडिया देवको (FS India Devco) से खरीदी है।
इसके साथ ही कोडंगल सोलर अदाणी ग्रीन एनर्जी की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। कोडंगल सोलर पार्क्स अक्षय ऊर्जा से बिजली उत्पादन करती है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.85 रुपये या 2.09% की गिरावट के साथ 39.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 6,240.42 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 77.60 रुपये तक चढ़ा और 22.75 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख