शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - इंडियाबुल्स वेंचर्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया, टाटा मेटालिक्स और प्रकाश इंडस्ट्रीज
इन्फोसिस - कंपनी का तिमाही मुनाफा 12.2% घट कर 3,609 करोड़ रुपये रह गया।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडस को यूएसएफडीए से बेटमेथासोन डिप्रोपियोनेट क्रीम के लिए मंजूरी मिली।
जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक - बैंक का तिमाही मुनाफा 43% बढ़ कर 103.75 करोड़ रुपये हो गया।
जीएनए ऐक्सल्स - कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 41.6% अधिक 18 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
फेडरल बैंक - कार्यकारी निदेशक गणेश शंकरन ने इस्तीफा दे दिया।
यस बैंक - बैंक ने ब्रह्म दत्त को गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष घोषित किया।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - तिमाही लाभ 251.77 करोड़ रुपये से बढ़ कर 257.11 करोड़ रुपये और आमदनी 4,093.89 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,450.94 करोड़ रुपये रही।
टाटा स्पॉन्ज - कंपनी का मुनाफा 36 करोड़ रुपये से गिर कर 26.81 करोड़ रुपये रह गया।
पीएनसी इन्फ्राटेक - कंपनी के निदेशक राकेश कुमार गुप्ता ने इस्तीफा दिया।
एनटीपीसी - कंपनी डिबेंचर जारी करके 4,000 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख