शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भाव में 2.5% से ज्यादा बढ़ोतरी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी एक बार फिर से इक्विटी शेयर वापस खरीदने जा रही है। शुक्रवार को इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में शेयर बायबैक (Share Buback) प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इन्फोसिस करीब 8,260 करोड़ रुपये में 800 रुपये प्रति शेयर की दर से अधिकतम 10.325 करोड़ शेयर खरीदेगी, जो इसकी कुल चुकता पूँजी के 2.36% के बराबर हैं।
बता दें कि यह इन्फोसिस का दूसरा बायबैक ऑफर होगा। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने करीब 13,000 करोड़ रुपये में 1,150 रुपये के भाव पर शेयरों की वापस खरीदारी की थी।
पिछले दो सालों में कई बड़ी आईटी कंपनियों ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है, जिनमें विप्रो, टीसीएस और एचसीएल शामिल हैं।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 683.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 706.00 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 17.85 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 701.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इन्फोसिस का शेयर 754.95 रुपये तक चढ़ा और 532.75 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख