शेयर मंथन में खोजें

उम्मीद से कमजोर नतीजों के कारण लुढ़का एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का शेयर

सुपरमार्केट श्रृंख्ला डी-मार्ट की संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर में 8% से अधिक गिरावट दिख रही है।

दरअसल कंपनी के 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं। वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुनाफे में 2.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो पिछली आठ तिमाहियों में सबसे कम वृद्धि है।
2017-18 की समान तिमाही में 251.77 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 257.11 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि जानकारों ने 296 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 4,093.89 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.1% अधिक 5,450.94 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स का एबिटा 7.5% अधिक 453.33 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 198 आधार अंकों की गिरावट के साथ 8.3% रह गया।
कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर में 4 नये स्टोर खोले, जिससे इसके कुल स्टोरों की संख्या 164 हो गयी है। इस बीच एवेन्यू सुपरमार्ट्स की वित्तीय लागत 35.9% बढ़त के साथ 15 करोड़ रुपये और कर दर 34.6% के मुकाबले 34.9% रही।
बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,568.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,454.70 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 127.45 रुपये या 8.12% की कमजोरी के साथ 1,441.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1696.15 रुपये तक चढ़ा और 1062.90 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख