शेयर मंथन में खोजें

कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे से टूटा फेडरल बैंक (Federal Bank) का शेयर

फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर भाव में आज 5.50% की गिरावट दिख रही है।

फेडरल बैंक के कार्यकारी निदेशक गणेश शंकरन (Ganesh Sankaran) ने बैंक से इस्तीफा दे दिया है। वित्तीय सेवा क्षेत्र में अन्य अवसर हाथ में लेने के लिए शंकरन ने बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। वे 14 फरवरी तक पद पर बने रहेंगे।
गणेश शंकरन के पास बैंकिंग क्षेत्र में 23 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। बता दें कि उन्होंने सितंबर 2015 फेडरल बैंक के कार्यकारी निदेशक का पद संभाला था। शंकरन वीजेटीआई मुंबई के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त की है। फेडरल बैंक से पहले वे एचडीएफसी बैंक के साथ काम कर चुके हैं।
इस बीच बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 95.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 94.55 रुपये पर खुला है। 89.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह सवा 10 बजे के करीब यह 5.25 रुपये या 5.50% की कमजोरी के साथ 90.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 116.75 रुपये तक चढ़ा और 67.05 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख