शेयर मंथन में खोजें

1.5% से अधिक चढ़ा कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का शेयर

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर भाव में 1.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

कैडिला हेल्थकेयर ने जानकारी दी है कि जायडस कैडिला को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने बेटामेथासोन डीप्रोपियोनेट क्रीम, एम्लोडिपिन और एटोरवास्टेटिन गोलियों के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
बेटामेथासोन डीप्रोपियोनेट क्रीम का उपयोग त्वचा की विभिन्न बीमारियों (जैसे एक्जिमा, चमड़ी की सूजन, एलर्जी, दाने) के उपचार के लिए किया जाता है। वहीं एम्लोडिपिन रक्तचाप को कम करती है, जबकि एटोरवास्टेटिन का उपयोग उच्च कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए आहार और व्यायाम के संयोजन में किया जाता है।
कंपनी क्रीम का उत्पादन अपने अहमदाबाद में स्थित टॉपिकल संयंत्र में करेगी, जबकि एम्लोडिपिन और एटोरवास्टेटिन गोलियों का उत्पादन एसईजेड, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 349.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 352.00 रुपये पर खुला। 355.40 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 5.65 रुपये या 1.62% की बढ़ोतरी के साथ 354.85 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 450.95 रुपये तक चढ़ा और 330.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख