शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) करेगी शेयरों की वापस खरीद पर विचार

17 जनवरी को सीएंट (Cyient) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में सीएंट का निदेशक मंडल शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार करेगा। गौरतलब है कि उसी बैठक में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों पर भी चर्चा की जायेगी। प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी सीएंट इंजीनियरिंग, विनिर्माण, भू-स्थानिक, नेटवर्क और संचालन प्रबंधन सेवाएँ देती है।
शेयरों की वापस खरीद पर विचार करने की खबर से आज सीएंट के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में सीएंट का शेयर 596.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 622.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
सवा 3 बजे के करीब सीएंट के शेयरों में 8.55 रुपये या 1.43% की बढ़ोतरी के साथ 604.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 887.00 रुपये तक चढ़ा और 570.30 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख