शेयर मंथन में खोजें

वक्रांगी (Vakrangee) ने देश भर में खोले 3,300 से अधिक नेक्स्टजेन केंद्र

तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) ने देश भर में 3,300 से अधिक नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्रों की शुरुआत की है।

मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सफलता के बाद कंपनी ने अपने इन केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर खोला है। ये नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्र बैंकिंग, बीमा, एटीएम, सहायता प्राप्त ई-कॉमर्स, ई-गवर्नेंस, वित्तीय सेवाएँ और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में बहुत सारे उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करते हैं।
वक्रांगी के नेक्स्टजेन केंद्रों का नेटवर्क देश के 20 राज्यों, 340 से अधिक जिलों और 2,000 से अधिक पोस्टल कोड में फैला है। इनमें 70% से अधिक केंद्र टियर 5 और टियर 6 शहरों में हैं। पायलट फेज में कुल मिला कर कंपनी की 4,000 से अधिक ऐसे केंद्र खोलने की योजना है।
इस बीच बीएसई में वक्रांगी का शेयर 41.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 42.55 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 1.30 रुपये या 3.12% की मजबूती के साथ 43.00 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,552.85 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख