शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के मुनाफे में गिरावट, शेयर फिसला

वर्ष दर वर्ष आधार पर ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 34.3% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 153.9 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 101.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 493.8 करोड़ रुपये से 18.04% की गिरावट के साथ 404.7 करोड़ रुपये रह गयी।
कंपनी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में कई छोटी अवधि की समस्याएँ सामने आयी हैं, जिनमें अस्थिर बाजार, एनबीएफसी नकदी संकट, प्राथमिक बाजार में सुस्ती और महत्वपूर्ण नियामक परिवर्तन शामिल हैं। इन कारणों से कंपनी का कारोबार और प्रदर्शन दोनों प्रभावित हुए हैं।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुनाफे में 24.6% और आमदनी में 11.6% की गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी का तिमाही एबिटा भी 23.3% घट कर 170 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 639 आधार अंक गिर कर 42.11% रह गया।
इस बीच बीएसई में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 276.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 261.05 रुपये पर खुल कर 258.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 9.60 रुपये या 3.48% की कमजोरी के साथ 266.45 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,583.46 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख