शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने नियुक्त किये दो स्वतंत्र निदेशक

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति का ऐलान किया है।

बैंक ने एसबीआई के पूर्व प्रबंध निदेशक बी श्रीराम को स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल किया है। श्रीराम आईडीबीआई बैंक में भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने प्रबंधन सलाहकार रमा बीजापुरकर को भी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियक्त किया है। बीजापुरकर और श्रीराम की नियुक्ति 5 साल के लिए की गयी है, जिसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीजापुरकर इस समय महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, आरबीएल बैंक और ऐम्बिट होल्डिंग्स में भी निदेशक पद संभाल रही हैं। इससे पहले वे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में करीब 10 साल तक निदेशक रही हैं।
इस बीच बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 373.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 374.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 375.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे यह 0.55 रुपये या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 373.85 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,40,666.07 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख