शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से उछला इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) का शेयर

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के शेयर में आज 3% से अधिक मजबूती दिख रही है।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडियाबुल्स वेंचर्स के मुनाफे में 71.71% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को 70.25 करोड़ रुपये की तुलना में 120.63 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 238.43 करोड़ रुपये से 133.96% बढ़ कर 55.83 करोड़ रुपये रही।
इस दौरान इंडियाबुल्स वेंचर्स की प्रति शेयर आय 1.59 रुपये से 87.45% बढ़ कर 2.14 रुपये और एबिटा 183.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 97.59% की वृद्धि के साथ 362.89 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर 387.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 402.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 412.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 11 बजे यह 11.95 रुपये या 3.09% की बढ़त के साथ 399.15 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,147.74 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख