शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगाया बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने एनबीएफसी पर यह जुर्माना 'निष्पक्ष व्यवहार संहिता' का उल्लंघन करने के कारण लगाया है। आरबीआई के अनुसार यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामी पर आधारित है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह फैसला ग्राहकों के साथ एनबीएफसी के लेन-देन या समझौते से संबंधित नहीं है।
बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस कंज्यूमर फाइनेंस, एसएमई (छोटे और मध्य उद्यम), कारोबारी ऋण और संपत्ति प्रबंधन कारोबार में सक्रीय है।
आरबीआई द्वारा लगाये गये जुर्माने का बजाज फाइनेंस के शेयर पर नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,540.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 2,558.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,569.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 12 बजे यह 24.25 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 2,565.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,48,239.27 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख