शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरटेज (Jet Airways) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही जेट एयरटेज (Jet Airways) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छू लिया है।

खबरों के अनुसार निजी विमानन कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल जेट एयवेज के चेयरमैन का पद छोड़ सकते हैं। खबर यह भी है कि जेट एयरवेज का नकदी संकट सुलझ सकता है। इसी सप्ताह कंपनी के कर्जदाताओं की एक बैठक होने वाली है, जिसमें समाधान योजना को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
नरेश गोयल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने के साथ ही अपना वोटिंग अधिकार भी अधिकतम 10% तक कम कर सकते हैं। इन्हीं खबरों के कारण सोमवार को सत्र के दौरान जेट एयरवेज के शेयर में 17% से ज्यादा की उछाल भी आयी थी।
बीएसई ने इन खबरों पर जेट एयरवेज से सफाई माँगी थी, जिसके जवाब में कंपनी न इन खबरों की पुष्टि की और न ही खंडन किया। मगर इन खबरों से कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिला है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 294.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 300.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 312.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। करीब साढ़े 12 बजे यह 2.40 रुपये या 0.82% की बढ़त के साथ 296.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख