शेयर मंथन में खोजें

ट्राइडेंट (Trident) के शेयर में 4.5% से अधिक तेजी

ट्राइडेंट (Trident) के शेयर में आज 4.5% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

देश की प्रमुख सूत कातनेवाली कंपनियों में से एक ट्राइडेंट के प्रमोटरों ने कंपनी ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ कर 70% से अधिक कर ली है। सितंबर समाप्ति पर 68.45% के मुकाबले दिसंबर खत्म होने तक प्रमोटरों की कंपनी में हिस्सेदारी 70.77% हो गयी। इसके साथ ही कंपनी में सार्वजनिक शेयरधारिता 31.55% से घट कर 29.23% रह गयी है।
बता दें कि आज ही ट्राइडेंट के निदेशक मंडल की एक बैठक होने जा रही है, जिसमें तिमाही नतीजों पर विचार और घोषणा की जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में ट्राइडेंट का शेयर 70.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 70.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 73.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। करीब 2 बजे यह 3.35 रुपये या 4.79% की बढ़त के साथ 73.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,737.88 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख