शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले सऊदी अरामको से ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन (L&T Hydrocarbon) को सबसी7 (Subsea7) के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) से ठेके मिले हैं।

सबसी7 यूके की एक प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसके साथ मिल कर एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन ने सऊदी अरामको से दो ठेके हासिल किये हैं।
ठेकों में सऊदी अरामको के जुल्फ और बेर्री परिसरों में तीन तेल उत्पादन डेक मैनिफोल्ड्स और सबसी पाइपलाइनों की इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और स्थापना शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,334.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,342.10 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,348.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 7.05 रुपये या 0.53% की बढ़त के साथ 1,341.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,88,044.75 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख