शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जी एंटरटेनमेंट, डॉ रेड्डीज, सास्केन टेक्नोलॉजीज, माइंडट्री और डीसीबी बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जी एंटरटेनमेंट, डॉ रेड्डीज, सास्केन टेक्नोलॉजीज, माइंडट्री और डीसीबी बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - माइंडट्री, फिलिप्स कार्बन ब्लैक, 5पैसा कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल, एचटी मीडिया और डीसीबी बैंक
जी एंटरटेनमेंट - कंपनी का मुनाफा 373.77 करोड़ रुपये से बढ़ कर 562.8 करोड़ रुपये हो गया।
एमसीएक्स - कंपनी ने 18.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 41.99 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इंडो रामा - कंपनी ने 8,30,00,000 इक्विटी शेयर जारी करने का ऐलान किया।
डेन नेटवर्क्स - कंपनी 1.73 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 31.21 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
जय भारत मारुति - कंपनी का तिमाही मुनाफा साल दर साल आधार पर 14 करोड़ रुपये से घट कर 11.22 करोड़ रुपये रह गया।
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज - बोर्ड ने 25 जनवरी को कंपनी के शेयरधारकों की पहचान के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया था, जिन्हें केपीआईटी इंजीनियरिंग के शेयर आवंटित किये जायेंगे।
डॉ रेड्डीज - यूएसएफडीए ने कंपनी के श्रीकाकुलम संयंत्र के लिए 4 टिप्पणियाँ जारी कीं।
सोलारा एक्टिव फार्मा - प्रतिभूतियाँ जारी करके पूँजी जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा करने के लिए 18 जनवरी को बोर्ड की बैठक होगी।
सास्केन टेक्नोलॉजीज - कंपनी ने अमेरिका के डेट्रायट में ऑटोमोटिव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख